[ad_1]
इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सुदामानगर जैन मंदिर में तीन दिनी वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को घटयात्रा के साथ शुरू हुआ। इसमें महिलाएं गुलाबी परिधान में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। समाज के सुदामा नगर क्षेत्र के उपाध्यक्ष कमल रावका और मीडिया प्रभारी प्रदीप बड़जात्या ने बताया कि महोत्सव आचार्य विहर्ष सागर महाराज ससंघ और माता सुदृढ़मति के सान्निध्य में मनाया जाएगा। सुबह आचार्य विहर्ष सागर महाराज ने केश लोच भी किए। आयोजन विमल झांझरी परिवार के सौजन्य से होगा।

कल से विधान पूजा के साथ कार्यक्रम होंगे
पुलक मंच के मीडिया प्रभारी वैभव कासलीवाल ने बताया 22 और 23 जून को विधान पूजा के साथ कार्यक्रम होंगे। नई वेदी पर भगवान को विराजमान किया जाएगा। समाज में बड़ा उत्साह का माहौल बना हुआ है। सब प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। आचार्य संघ को विभिन्न कॉलोनियों से समाजजन चातुर्मास करने के लिए श्रीफल भेंट कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link
