[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Umaria
- The Candidate Will Be Of A Clean, Clean Image; Congress Will Win In Both Assembly Constituencies
उमरियाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं। पदाधिकारी लगातार जिले का दौरा कर रहे हैं। पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव संजय कपूर बुधवार को उमरिया पहुंचे।
यहां उन्होंने मंडलम सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक ली। दोनों ही विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। जिले के संगठन प्रभारी जगदीश सैनी जी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्हें संबोधित किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा जनता के बीच पहुंचकर उनके मुद्दों को उठाएं। पाली-मानपुर और चंदिया सहित पूरे जिले के पदाधिकारी ने बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश सचिव संजय कपूर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दावा किया कि उमरिया जिले की दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। दोनों जगह साफ स्वच्छ छवि वालों को ही प्रत्याशी बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद ही कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। उमरिया में कांग्रेस में कोई गुट नहीं है। सभी लोग एकजुट ही हैं। एक साथ चुनाव लड़ेंगे।

[ad_2]
Source link
