[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Morena
- Said Priyanka Gandhi, Her Mother And Grandmother And During The 70 Years Rule Of Her Father, No One Paid Attention To Women’s Defecation
मुरैना33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भाजपा से राज्य सभा सांसद गीता शाक्य शनिवार को अल्प प्रवास पर मुरैना आईं। यहां वे अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय देखने पहुंची। यहां पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी, उनकी मां, उनकी दादी व उनके पिता के 70 साल के शासन में देश की महिलाएं खुले में शौच के लिए मजबूर रहीं। खेतों में पानी भरने के कारण सड़कों के किनारे पर शौच करने जाती थीं। उन्हें महिलाओं का कभी ध्यान नहीं आया, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर गांव के घर-घर में शौचालय बनवा दिए जिससे महिलाएं अब इस शर्मीन्दगी से दूर है।
बता दें, कि वे यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि आज उनके देश की महिलाएं न केवल शौच के लिए परेशान हैं बल्कि उन्हें सबल करने के लिए मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरु कर दी है जिससे उनके खाते में आज से हजार रुपया प्रति माह आना शुरु हो जाएगा। जिससे उन्हें अपने स्वयं के खर्च के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं होगी।
संग्रहालय देखती राज्यसभा सांसद गीता शाक्य
कांग्रेस सरकार ने महिलाओं का नहीं रखा ध्यान
गांधी परिवार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने पिछले 70 सालों में देश की महिलाओं के लिए कुछ नहीं सोचा। यहां तक कि उनके शौचालय तक के लिए नहीं सोचा। अपने गरीबी के दिन याद करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छी तरह से याद है कि जब बारिश में खेतों में पानी भर जाया करता था तो सूखे में शौच के लिए महिलाएं सड़क के किनारे बैठ जाती थीं। जब बस या किसी बड़े वाहन की हेडलाइट पड़ती थी तो वे उठ खड़ी होती थीं। उन्हें बड़ी शर्मिन्दगी महसूस होती थी। जब वाहन गुजर जाते थे तब कहीं जाकर वे शौच क्रिया सम्पन्न कर पाती थीं। लेकिन आज प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में उन्हें शौचालय ही नहीं मिला बल्कि प्रदेश की महिलाओं को अब हजार रुपया प्रतिमाह खर्च के लिए मिल रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ रघुराज कंषाना, योगेशपाल गुप्ता सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
उनके साथ मौजूद भाजपा पदाधिकारी
[ad_2]
Source link
