[ad_1]
बैतूल32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कोतवाली पुलिस ने खेत में चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 जुआरियों को पकड़ा है। वहीं 11 मौका पाकर भाग निकले। पकड़े गए जुआरियों से 40 हजार रुपए से ज्यादा की रकम जब्त की गई है, जबकि 3 कार और जीप, 4 बाइक जब्त की गई है।
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिल रही थी कि पाढर चौकी के तहत उड़दन के पास पुष्पराज यादव के खेत में जुआ चल रहा है, जिस पर पुलिस बल द्वारा दबिश दी गई। इस फड़ पर दो दर्जन से ज्यादा लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस का छापा पड़ते ही कई जुआरी भाग निकले। इस दौरान 9 जुआरी पुलिस गिरफ्त में आ गए।
पकड़े गए और फरार जुआरियों समेत 18 लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। छापे में नकद 40,390 रुपए, ताश पत्ते, 8 मोबाइल, 3 चार पहिया और 4 दो पहिया वाहन, एक इमरजेंसी लाइट, तिरपाल समेत अन्य सामान जब्त किया है।
ये जुआरी पकड़ाए
इमरान पिता अफजल खान (40) निवासी मुर्गी चौक बैतूल, दीपक पिता सकाराम गोयल (35) निवासी टिकारी प्रताप वार्ड बैतूल, ओमप्रकाश पिता प्रेमचंद चौहान (24) निवासी माण्डवी थाना आठनेर, कपील पिता भीमराव गोरले (38) निवासी झल्लार, दुसयंत पिता ओमप्रकाश सोनी (38) निवासी सदर पंचमुखी मंदिर के पास बैतूल, अशोक पिता बाबुलाल यादव (40) निवासी बाकुड थाना सारणी, अभिषेक पिता जमना साहू (24) निवासी पहावाडी थाना शाहपुर, निलकंड पिता शिवलाल लोखंडे (38) निवासी सारणी,. विजय पिता दल्लू सिंह सरेयाम (39) निवासी पहावाडी थाना सारणी
ये हुए फरार आरोपी
राजा पाल, सफीक खान, जयदीप यादव, नंदी झरबडे, गुड्डु गरम, मोसीन काका, बंटी खान,समीर खान, अंकुश मगरे, संदीप यादव, श्याम प्रजापति सहित अन्य।
[ad_2]
Source link
