[ad_1]
उमरिया8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जिले में रोजगार ढूंढ रहे युवाओं के लिए खबर है। आईटीआई में एक दिवसीय ऐप्रैंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय आईटीआई उमरिया से जानकारी मिली है कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय ऐप्रैंटिसशिप मेले का आयोजन 12 जून को सुबह 9.30 बजे से किया है।
मेले में कैप्को इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, याजिकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मिण्डा कार्पोरेशन, ओके फर्न पीथमपुर, जेएफ स्ट्रीरिंग गियर इंडिया, वोल्वो इचर एण्ड इचर ट्रक की कंपनी शामिल होगी।
मेले में भाग लेने की योग्यता
मेले मे शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण पुरूष और महिला अभ्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। स्टाईपेण्ड 10 हजार से 15 हजार रुपए प्रतिमाह और अन्य सुविधाएं मिलेगी।
पंजीयन प्रकिया
मेले में ऑनलाइन पंजीयन किया जा सकता है। मेले में भाग लेने के लिए सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ बायोडाटा, सीवी रिज्यूम सहित 12 जून को सुबह 9.30 बजे साक्षात्कार के लिए आना होगा।
[ad_2]
Source link
