Mon. Feb 9th, 2026

रीवा एयरपोर्ट मे फिर पानी के सैलाब से बही 200 फीट की बाउंड्रीवाल. इंजिनियरिंग मे गड़बडी या फिर कुछ और दिल्ली तक उड़ के गई खबर मचा हड़कंप

.

रीवा। बीते दिनों रीवा जिले मे हुई मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हुआ है बारिश की बजह से नदिया उफान मे आई और बाढ़ का पानी शहरी क्षेत्रो से होते हुए निचली बस्तियों को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे कई घर और उसमे रहने वाले लोग प्रभावित हुए. बाढ़ की आपदा केवल लोगो के घरों तक सीमित नहीं रही तेज पानी के बहाव ने रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल के बड़े हिस्से को भी चारो खाने चित कर दिया. तेज पानी के बहाव से एयरपोर्ट के बाउंड्रीवाल की 200 फीट लम्बी दीवार टूटकर बिखर गई जिसके बाद समाजसेवियों ने बाउंड्रीवाल के निर्माण की गुणवता पर कई सवाल खड़े किए.

9 महीने पूर्व पीएम मोड़ो ने किया था रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब से ठीक 9 माह पूर्व 20 अक्टूबर 2024 को विंध्य के रीवा को हवाई पट्टी के जगह नवीन एयरपोर्ट की सौगात दी थी. जिसके बाद रीवा के विकास को उची उड़ान मिली थी. तकरीबन 500 करोड़ की लागत से बने इस एयर पोर्ट की सुरक्षा दीवार कही जाने वाली बाउंड्रीवाल के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शुरू से ही सवाल खड़े हुए है. क्योंकि लोकार्पण से ठीक दो माह पूर्व ही एयर पोर्ट की बाउंड्रीवाल का एक बड़ा हिस्सा पानी की तेज बहाव की वजह से टूटकर धरशाई हुआ था. उस समय टूटी बाउंड्रीवाल को टीन शेड से ढककर बाद मे बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराई गई थी मगर एक साल बाद अब एक बार फिर बाउंड्रीवाल का बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव से टूटकर बिखर गया.

पिछली बार की तरह इस वर्ष भी बारिश के कारण टूटा बाउंड्रीवाल

रीवा एयरपोर्ट के जिम्मेदार अधिकारियो ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी शुक्रवार को तेज बारिश हुई देर रात हुई बारिश का पानी तेज बहाव के साथ एयरपोर्ट कि अंदर तरफ आया और लगभग 5 फीट तक पानी भर गया और पानी के वेग ने एयरपोर्ट कि बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया. बताया गया की पानी का बहाव इतना तेज था की बाउंड्रीवाल के अंदर खड़ी कार कुछ दूर तक बह गई और कुछ बाइक भी बाढ़ की पानी मे तैरने लगीं. सूचना मिलते ही एयर पोर्ट के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से मालवा हटवाया गया.

उमरी गांव का स्लोव एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल के तरफ वहींसे तेजी के साथ आया पानी

रीवा एयरपोर्ट के सीनियर मैनेजर नवनीत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की एयरपोर्ट के बाउंड्रीवाल का यह हिस्सा सबसे नीचे का हिस्सा है. उमरी गांव से लेकर एयर पोर्ट तक स्लोव बाउंड्रीवाल की तरफ है. बीते दिन हुई तेज बारिश के चलते शुक्रवार की देर रात एयरपोर्ट और उमरी गांव का पानी बहकर तेजी के साथ आया और बाउंड्री वाल को गिरा दिया. बाउंड्रीवाल का डिजाइन व निर्माण हवाओ के साथ सेल्फ वेट के लिए होता है न की पानी के तेज बहाव को रोकने के लिए होता है. एयरपोर्ट के लगभग साढे 8 किलोमीटर लंबे बाउंड्रीवाल मे से 200 फीट बाउंड्रीवाल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है.

ग्रिल लगाकर समस्या को किया जाएगा खत्म

एयरपोर्ट के मैंनेजर ने कहा की हम निर्माण कार्य का दोष नहीं दें सकते. अगर गांव की तरफ से आने वाले बारिश के तेज बहाव वाले पानी की जानकारी हमें पहले से होती तो हाफ वाल तक की ग्रिल लगा दी जाती बाउंड्रीवाल का पुनः निर्माण करके उसमे ग्रिल लगाई जाएगी जिसके बाद बाउंड्रीवाल की टूटने की समस्या समाप्त हो जाएगी. बहुत ज्यादा बरिश होने के चलते बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हुआ है ग्रिल के लगने से दीवार मे पानी का लोड नहीं पड़ेगा और बारिश का पानी बहकर निकल जाएगा. पिछली वर्ष हुई बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण बाउंड्रीवाल का एक हिस्सा टूटा था जिसमे ग्रिल लगाकर ठीक किया गया था.

समाजसेवी बीके माला ने एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल के निर्माण पर
लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

समाजसेवी बीके माला ने एयरपोर्ट की बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर आरोप लगाए है. उनका कहना है की शहर मे बने राष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट का विकास महज कुछ घंटो की बारिश मे ही देखने को मिल गया. तकनीकी स्वीकृति और किस प्लानिंग के तहत एयरपोर्ट की बाउंड्री बनाई गई यह समझ से परे है. आखिर क्यों बाउंड्रीवाल धाराशाई हुई मानक और मापदंडो को ताक पर रखकर गुणवत्ता विहीन बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य किया गया था जो कई करोड़ के व्यापक भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है. इसका जीता जागता सबूत एयरपोर्ट की टूटी हुई बाउंड्रीवाल जनता के सामने है.

बाइट – नवनीत चौधरी – सीनियर मैनेजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *