[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Dead Body Found Hanging On A Noose In The Forest Of Rimjhiria, Police Is Probing The Reasons
सागर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।
सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिमझिरिया के जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटकते हुए वृद्ध का शव मिला है। शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र के रिमझिरिया के जंगल में बुधवार रात पेड़ पर लटकते हुए वृद्ध का शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान शंकरलाल पुत्र गनेशप्रसाद पटेल उम्र 68 साल निवासी सिविल लाइन के रूप में हुई है। मृतक का भतीजा पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link
