[ad_1]
आलीराजपुर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डीएन सिंह ने ग्राम कनवाडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शासकीय बाल छात्रावास, आयुर्वेदिक अस्पताल, शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की जानकारी की सूची, दवाओं का स्टॉक सहित अन्य चीजों का जायजा लिया।
छात्रावास में उन्होंने भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। साथ ही यहां बनाए गए पेयजल स्टैंड पोस्ट का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय मैदानी अमले को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पीडीएस दुकान के निरीक्षण के दौरान स्टॉक की उपलब्धता, वितरण की स्थिति व दस्तावेजों का अवलोकन किया।
राजस्व अधिकारीगण ने पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदारगण की ओर से अन्नोत्सव के तहत विभिन्न पीडीएस वितरण दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षणकर्ता अधिकारीगण ने खाद्यान्न उपलब्धता, वितरण की स्थिति की जानकारी लेकर पात्रताधारियों से चर्चा की। एसडीएम अलीराजपुर, जोबट, सोंडवा, चन्द्रशेखर आजाद नगर ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया।


[ad_2]
Source link
