Sun. May 31st, 2026

[ad_1]

निलेश पटेल.इंदौर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्री स्नेहलतागंज गुजराती मित्र मंडल इंदौर की साधारण सभा रविवार को आयोजित की गई है। ये सभा गुजराती समाज गेस्ट हाउस स्नेहलतागंज में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सभा में संस्था के कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

अध्यक्ष देवेंद्र भाई पटेल, सचिव महेश पटेल ने बताया कि श्री स्नेहलतागंज मित्र मंडल 300 परिवार की संस्था है, जो 1994 में बनी थी। ये संस्था मेडिकल, एजुकेशन के साथ ही विभिन्न गतिविधियों में काम करती है। संस्था के चुनाव 2 साल में होते रहे है, लेकिन कोरोना काल के कारण 4 साल बाद चुनाव होने जा रहे है। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन होगा। गत वर्ष के हिसाब पास किए जाएंगे व सालभर होने वाले संस्था के कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी। साधारण सभा की शुरुआत स्नेहलतागंज स्थित गुजराती समाज गेस्ट हाउस पर सुबह 11 बजे से होगी। इसके साथ ही सभा में विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *