Sat. Feb 14th, 2026

[ad_1]

भोपाल26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यहां हम आपको बता रहे हैं कि शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। इसमें हर वह जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट्स से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट आपको मिलेगा।

सुविधाएं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

कोलार सिक्स लेन निर्माण

  • ये रूट बंद: कोलार सिक्स लेन निर्माण कार्य के चलते डी-मार्ट चौराहा से बीमा कुंज-सर्वधर्म पुलिया, चूना भट्टी, कोलार गेस्ट हाउस तिराहे तक ट्रैफिक बंद है।
  • डायवर्ट रूट: बंसल अस्पताल, जेके अस्पताल तिराहा, दानिश कुंज चौराहा से हिनौतिया रोड से डीमार्ट जाएंगे।​​​​

मेट्रो डायवर्सन

  • ये रूट बंद: अलकापुरी और एम्स के पास की सड़कें 20 अगस्त तक बंद रहेंगी।
  • डायवर्ट रूट: साकेत नगर और एम्स की और से आने जाने वाले वाहन सर्विस रोड से आवाजाही करेंगे।
आर्ट/कल्चर

कविता पाठ

  • भारत भवन में पाठ श्रृंखला के अंतर्गत कवि विश्वनाथ प्रसाद की कविताओं का पाठ शाम 7 बजे किया जाएगा। यहां एंट्री निशुल्क रहेगी।

‘उत्कर्ष और उन्मेष’ उत्सव

  • रवींद्र भवन में आज कई विषयों पर परिचर्चा के अलावा कविता और कहानी पाठ होंगे।
  • इसके अलावा यहां आज कश्मीर का रौफ नृत्य, सिक्कम का सौराठी, बिहार का झिझिया और त्रिपुरा का होजागिरी नृत्य भी होगा।

जनजातीय चित्र प्रदर्शनी

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।

नृत्य नाटिका

  • शहीद भवन सभागार में आज शाम 7 बजे नृत्य नाटिका ‘दशाअवतार ‘ और ‘समर्पण’ का मंचन होगा। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

सुंदरकांड पाठ

  • मानस भवन में आज दोपहर 11 से 4 एवं शाम 5 से 9 बजे तक भक्तों के लिए रहेगा। यह आयोजन श्री वात्सल्य सेवा धाम द्वारा किया जा रहा है।
वीकेंड स्पेशल

मानसून ट्रैकिंग

  • 6 अगस्त की सुबह जुनून एडवेंचर द्वारा इस रविवार बंदरिया खो वाटरफॉल ट्रैकिंग होगी।
  • सुबह 8.30 बजे की इस ट्रैकिंग में भाग लेने के लिए junoonadventure.in पर पर लॉग इन कर सकते हैं।

एटीवी रेसिंग चैंपियनशिप

  • इस एटीवी रैसिंग चैंपियनशिप में मड रैसिंग का आयोजन किया जाएगा।
  • सुबह 9 से शाम 5 तक चलने वाले इस ईवेंट में ट्रैक रेसिंग, हिल जंपिंग, मड चैलेंज जैसी एक्टिविटीज रहेंगी। यह आयोजन 7 अगस्त तक चलेगा।
कैंपस

लेटरल एंट्री के चलते प्रवेश 1 अगस्त से

  • तकनीकी (डीटीई) शिक्षा द्वारा विभाग बीटेक, बी. फार्मेसी में लेटरल एंट्री से प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
  • डिप्लोमा उत्तीर्ण उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इन छात्रों को यूजी के सेकंड ईयर (थर्ड सेमेस्टर) में प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार 1 अगस्त से 9 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी वेबसाइट mponline.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

एमपीपीएससी

  • पशुपालन एवं डेयरी विभाग के लिए पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा- 2023 की तारीख घोषित हो चुकी है। यह परीक्षा 10 सितंबर को होगी। अधिक जानकारी वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

आपके काम की जरूरी लिंक्स

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *