Fri. Feb 13th, 2026

[ad_1]

रायसेन5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायसेन जिले में वन विभाग के डिप्टी रेंजर गोवर्धन जाटव के बेटे बृजेंद्र जाटव का भोपाल में हार्टअटैक से निधन हो गया है। वह CRPF में पदस्थ थे। उनका शुक्रवार को सिलवानी में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस प्रशासन ने उन्हें पुप्ष चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गोवर्धन जाटव के तीन बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा मनोज जाटव मध्य प्रदेश पुलिस में है। दूसरा बेटा बृजेंद्र जाटव सीआरपीएफ भोपाल में पदस्थ था। गोवर्धन जाटव देवरी वन परिक्षेत्र में पदस्थ है। CRPF जवान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सिलवानी नगर में शोक व्याप्त रहा। प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने आक्समिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *