[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Had Gone From Home To Cut Fodder For The Cow, The Next Day The Body Was Found In A Well In The Field
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।
सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मझगुवां में खेत में बने कुएं में युवक का शव मिला है। शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कुएं से बाहर निकलवाया। पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम मझगुवां निवासी विकास पुत्र विक्रम सिंह घोषी उम्र 22 साल मंगलवार को घर से गाय के लिए चारा काटने खेत गया था। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने तलाश किया। मगर कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार को रिश्तेदारों के घर जानकारी निकाली। इसी बीच खेत में बने कुएं में विकास का शव मिला। घटनाक्रम की सूचना पर बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतक विकास मंगलवार की शाम घर से चार काटने के लिए खेत गया था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। जिस पर उसकी तलाश की। लेकिन वह मिला नहीं। इसी बीच परिवार के लोग खेत के पास बने कुएं पर पहुंचे। जहां संदेह होने पर कुएं में कांटा डाला। कांटा कुएं में घुमाया तो उसमें विकास का शव फंसकर ऊपर आ गया। मृतक विकास तैरकर नहीं जानता था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। मृतक कुएं में कैसे और किन परिस्थितियों में गिरा, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link
