[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- No Monsoon System This Week, Chances Of Heavy Rains In The Last Two Weeks Only; Happen Only Twice In 10 Years In August
भोपाल36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आर. बालासुब्रह्मण्यन डायरेक्टर, मौसम केंद्र
मंगलवार से अगस्त शुरू हो गया है। भोपाल में अगस्त में बारिश का ट्रेंड अच्छा रहा है। पिछले 10 साल में 6 बार महीने की बारिश का कोटा 326 मिमी पूरा हुआ। दस साल में दो बार ही ऐसी स्थिति बनी जब कोटे से दोगुनी बारिश हुई। अगस्त की शुरुआत में मिलाजुला मौसम रह सकता है। इसकी वजह यह है कि अभी कोई बड़ा मानसूनी स्ट्राॅन्ग सिस्टम नहीं है।
इस बार महीने में सामान्य या उससे कम बारिश होने की ही संभावना है। हमारा भोपाल 2006 में अगस्त में हुई बारिश को कभी नहीं भूल सकता। 2006 में अगस्त में ही सीजन की बारिश का कोटा लगभग पूरा हो गया था। तब महीनेभर में 903.9 मिमी बारिश हो गई थी। 14 अगस्त 2006 को एक दिन में ही 20 दिन के बराबर का 291.6 मिमी पानी बरस गया था। ये दोनों ही रिकॉर्ड भोपाल में अगस्त में हुई एक दिन की और महीने की बारिश के ऑल टाइम रिकॉर्ड हैं।

धूप निकली, बौछारें भी
मंगलवार को भी शहर में मिलाजुला मौसम रहा। दिन में धूप निकली और कुछ हिस्सों में दोपहर 1:45 बजे के आसपास बौछारें भी पड़ी। दिन का तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले इसमें सिर्फ 0.4 डिग्री की गिरावट हुई। रात का तापमान 24.6 डिग्री रहा।
कब-कैसे मौसम के आसार
पहला हफ्ता… फिलहाल प्रदेश में या उसके आसपास कोई बड़ा मानसूनी सिस्टम नहीं है। इस हफ्ते मिलाजुला मौसम रहने के ही आसार हैं।
दूसरा हफ्ता.. मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से नीचे मप्र या उसके आसपास सरकी तो तेज बारिश हो सकती है। हालांकि ऐसे संकेत नहीं मिल रहे।
तीसरा व चौथ हफ्ता … बंगाल की खाड़ी में यदि स्ट्राॅन्ग सिस्टम बना तो दो-चार दिन तेज बारिश हो सकती है। बाकी दिनों में हल्की-मध्यम बारिश संभव। इसके बाद मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना हो सकती है।
[ad_2]
Source link
