Tue. Feb 10th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Agriculture Minister Gave Membership To Former MLA’s Son, Congress Said – Crimes Are Washed Away In BJP’s Washing Machine

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चुनावी साल में जहां नेता लोग टिकट के लिए दलबदल करने में जुटे हुए हैं तो अपना चुनाव जीतने के लिए विधायक, मंत्री अपने क्षेत्रों के दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं। इस बीच मंगलवार को कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने गृह जिले हरदा के पूर्व कांग्रेस विधायक नन्हे सिंह पटेल के बेटे रामकृष्ण पटेल को सीएम हाउस ले जाकर सीएम के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। रामकृष्ण के बीजेपी जॉइन करने के बाद से ही कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर सवाल उठाने शुरु कर दिए।

वेश्यावृत्ति के मामले में हो चुकी तीन साल की सजा
रामकृष्ण पटेल के बीजेपी में शामिल होने के बाद कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने ट्वीट कर लिखा- भाजपा की कथनी और करनी में पूरब और पश्चिम का फर्क है। आज सुबह बीजेपी ने कहा कि पूरी जांच परख कर के लोगों को पार्टी में शामिल करेगी। लेकिन मुख्यमंत्री जी ने आज ही एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी में धूमधाम से शामिल किया जिन्हें अदालत से देह व्यापार रैकेट के मामले में 3 साल की सजा मिल चुकी है। जब मुख्यमंत्री अपने हाथ से ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करेंगे तो मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा का ग्राफ रसातल में जाना ही है।

बीजेपी में शामिल कराने के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने आवास पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान रामकृष्ण भी मौजूद रहे।

बीजेपी में शामिल कराने के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने आवास पर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान रामकृष्ण भी मौजूद रहे।

सुबह ही हुई न्यू जॉइनिंग टोली की बैठक
बीजेपी ने दलबदल के बीच पार्टी में शामिल होने से पहले नेताओं, कार्यकर्ताओं की स्क्रीनिंग करने को लेकर न्यू जॉइनिंग टोली बनाई है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, कृषि मंत्री कमल पटेल की मौजूदगी में इस टोली की मंगलवार को पहली बैठक हुई। इस बैठक में यह तय हुआ कि पार्टी में शामिल करने से पहले कम से कम यह देखा जाए कि कहीं कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कोई आपत्तिजनक बयानबाजी तो नहीं की गई। न्यू जॉइनिंग टोली की बैठक में शामिल रहे कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा नए लोगों को जोड़ना और पार्टी को बढ़ाना है। आज दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा। अपराधिक पृष्ठ भूमि वालों के लिए भाजपा में कोई जगह ही नहीं हैं। जो देश, प्रदेश के विकास के लिए काम करना चाहता है। जो भी समाजसेवा और देश सेवा करना चाहता है उन सबको हम भारतीय जनता पार्टी में शामिल करेंगे। इसके बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने खुद रामकृष्ण पटेल को अपने साथ सीएम हाउस ले जाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कृषि मंत्री ने अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी बोले-बीजेपी की वॉशिंग मशीन में अपराध धुल जाते हैं
रामकृष्ण पटेल के बीजेपी में शामिल होने के बाद कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा- आज बीजेपी ने न्यू जॉइनिंग पॉलिसी बनाई। उसमें यह कहा गया कि हम ऐसे लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे जिससे किसी अपराधी की जॉइनिंग न हो पाए। और आज उसी कमेटी के सदस्य कमल पटेल ने रामकृष्ण पटेल को अंदर कराया। जो देह व्यापार में जिनको तीन साल की सजा हो चुकी है। ऐसे व्यक्ति को सीएम हाउस ले जाकर बीजेपी जॉइन कराई। इससे स्पष्ट है कि भाजपा के पास ऐसी वॉशिंग मशीन है जिसमें किसी भी अपराधी को लाओ, उस मशीन में डालो उसके अपराध धुल जाते हैं। क्या महिलाओं के प्रति भाजपा का सम्मान है मुख्यमंत्री जी जवाब दें। बहुत लाडली बहना की बात करते हैं। जो बहनों पर अत्याचार करते हैं उनको संरक्षण देने का काम करते हैं। जिस कमेटी को बनाते हैं उसी कमेटी के सदस्य ही ये काम करते हैं। तो अब सरकार में बैठे लोग बताएं ये कौन सी और कैसी पॉलिसी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *