Tue. Feb 10th, 2026

[ad_1]

सिंगरौली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्कूल शिक्षा विभाग ने सिंगरौली में हाई स्कूल गोभा के प्रिंसिपल को 8वीं कक्षा के छात्र को शारीरिक दंड देने के आरोप में निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने 12 वर्षीय मासूम छात्र को बेरहमी से मारपीट कर अधमरा कर दिया था।

छात्र को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश जारी किए थे। इस मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित करने का फरमान जारी कर दिया। वहीं प्रिंसिपल के खिलाफ थाने में भी मामला दर्ज किया।

यूनिफॉर्म के बारे में बताने पर की पिटाई

दरअसल, यह पूरा मामला सिंगरौली जिले के शासकीय हाई स्कूल गोभा का है। यहां 20 जुलाई को 8वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र के साथ स्कूल के प्रिंसिपल संतोष कुमार मिश्रा ने जमकर पिटाई कर दी। वजह भी अजीबोगरीब थी। 12 वर्षीय 8वीं के छात्र को स्कूल में यूनिफॉर्म दिया था और मना किया कर दिया कि वह किसी से न बताए।

लेकिन अन्य स्कूल के छात्रों ने उससे यूनिफॉर्म के बारे में पूछा कि यह कहां से मिला है तो उसने बता दिया। अन्य छात्र भी शिक्षक से स्कूल यूनिफॉर्म की मांग करने लगे। प्रिंसिपल ने जब अन्य बच्चों से पूछा कि यूनिफॉर्म के बारे में उन्हें किसने बताया, तो बच्चों ने मनोज का नाम बताया।

इसी बात से नाराज होकर प्राचार्य ने 12 वर्षीय मनोज की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे छात्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट पहुंची। आनन-फानन में छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश जारी किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल का प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया।

मान सिंह ने संभाला पदभार

स्कूल में अब नए प्रिंसिपल मान सिंह ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल पर यूनिफॉर्म को लेकर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया गया था, जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *