[ad_1]
मुरैना2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मुरैना के महिला पुलिस थाने में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर 5 जोड़ों का मिलन कराया गया। इस मौके पर मिलन करने वाले जोड़ों ने एक दूसरे को फूल माला पहनाई और जीवन भर साथ रहने का वादा किया।
बता दें कि इस मौके पर, थाना प्रभारी शिवानी जादौन, एसडीओपी मानवेंद्र सिंह सहित पूरे थाने का स्टाफ एवं परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिन सभी जोड़ों का मिलन कराया गया है, वे सभी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। इनमें लंबे समय तक फोन पर बात करना, पति द्वारा नशा करना, पत्नी द्वारा आए दिन झगड़ा करना, पत्नी के मायके पक्ष द्वारा छोटी-छोटी बातों पर हस्तक्षेप करना आदि शामिल था। परामर्श केंद्र के अधिकारियों ने सभी पांचों जोड़ों को बैठकर समझाया तथा बताया कि जीवन में सच्चा आनंद तभी आता है जब पति पत्नी साथ साथ रहते हैं। दोनों जब आपस में मिलते हैं तभी परिवार बनता है और जीवन का सच्चा आनंद परिवार के साथ ही होता है।

इन 5 जोड़ों का कराया मिलन
परिवार परामर्श केंद्र में जिन 5 जोड़ों का मिलन कराया गया है उनमें, अंजलि पत्नी माटो उर्फ बृजेंद्र सिकरवार, निवासी ग्राम पचेखा, कैलारस, दूसरा जोड़ा भूरो पत्नी सुरेश कुशवाहा निवासी ग्राम जखौदा, रामपुर कला शामिल है। तीसरा जोड़ा मैं चमेली पत्नी देवानंद , निवासी बंगस मोहल्ला, वार्ड नंबर 9 कैलारस शामिल है। चौथे जोड़ी में गुलपसा पत्नी समीर, निवासी, लोहार गली मुरैना शामिल है। अंतिम पांचवें जोड़े में शारदा पत्नी बंटी धाकड़ निवासी रीझौनी गांव कैलारस शामिल हैं। उपरोक्त सभी पांचों जोड़ों को वहां पर मौजूद पुलिस थाने के स्टाफ व परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
[ad_2]
Source link
