[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Rajgarh
- The Bike Was Blown Away From The Main Gate Just Below The CCTV, The Villagers Had Come To Record The Statement
राजगढ़ (भोपाल)27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजगढ़ के माचलपुर थाना परिसर में मुख्य द्वार पर लगे CCTV के ठीक नीचे से चोर बाइक ले उड़ा। घटना रविवार को शाम सवा पांच बजे की है। जब दो व्यक्ति एक महिला की मौत के सिलसिले में बयान दर्ज कराने आए थे। उधर, गेट के अंदर पुलिस बयान दर्ज करने में मशगूल थी। इधर, गेट के बाहर चोर ने हाथ की सफाई दिखा दी। अब पुलिस फिलहाल बिना FIR दर्ज किए ही पड़ताल में जुट गई है।
मामला माचलपुर थाने का है। जहां बीते दिवस 8 जुलाई को एक विवाहिता महिला कांतिबाई की करंट लगने से ससुराल में मौत हो गई थी। इसी सिलसिले में महिला के मायके के परिजनों को कोई आपत्ति तो नहीं है इसके बयान के लिए मृतक महिला के भाई रटलाई जिला झालावाड़ निवासी फूलचंद बागरी और उसके भाई को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था।
फरियादी फूलचंद बागरी (44) ने बताया कि वो ग्राम एवं थाना रटलाई, जनपद बकानी का रहने वाला है। राजकीय हायर सेकंडरी स्कूल मोतीपुरा राजस्थान में शिक्षक के पद पर पदस्थ है। थाने से बयान दर्ज करवाने के लिए सूचना मिली थी। इसके लिए वो और उसका भाई बड़ा भाई रोडूलाल दोनों हीरो स्पेलंडर प्रो RJ17 SG 0827 से शाम पांच बजे बयान दर्ज करवाने पहुंचे थे।
15 मिनट में हुई थाने में से चोरी
फूलचंद के अनुसार थाने कि बाउंड्री के अंदर और थाने के मुख्य द्वार पर CCTV लगे हैं। ठीक उसके नीचे बाइक ख़डी करके वो बयान दर्ज करवा रहा था। उधर, बयान दर्ज हो ही रहे थे कि इधर नजर पड़ी तो बाइक गायब थी। बाहर आकर देखा लेकिन बाइक नहीं मिली। हालांकि, चोर की बाइक चुराते हुए तस्वीरें थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जल्द बाइक बरामद कर लेंगे: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि बाहर सड़क संकरी है तो थाना परिसर में ही बाजार के कई लोग गाड़ियां रखते हैं। शायद कोई गलती से भी उठाकर ले गया हो। इसलिए CCTV फुटेज निकलवाए हैं। पड़ताल की जा रही है, जल्द ही बाइक बरामद कर ली जाएगी।
:
[ad_2]
Source link
