[ad_1]
भोपाल37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हरदा समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है।
मध्यप्रदेश में कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। शनिवार रात बुरहानपुर के फोपनार गांव में करीब 250 परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया है। बुरहानपुर का महाराष्ट्र से संपर्क कट गया। जिले में ताप्ती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हरदा में एक युवक बाइक समेत नदी में बह गया। जहां उनके भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था कराई गई। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
हरदा की स्यानी नदी में बाइक सहित बहा युवक
हरदा जिले में एक युवक बाइक सहित बह गया। मामला सिराली थाना क्षेत्र के डेढ़गांव मॉल का है। यहां शनिवार रात करीब 9 बजे उफनती स्यानी नदी पार कर रहा युवक बाइक सहित बह गया। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने से रेस्क्यू नहीं किया जा सका। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि पुल पर 4 फीट ऊपर पानी बह रहा था।

बुरहानपुर में ताप्ती नदी उफान पर आ गई।
मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, सीहोर समेत 10 जिलों में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में मानसूनी बारिश के चार सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने रविवार को सीहोर, हरदा, इंदौर, रतलाम, मंदसौर और छिंदवाड़ा में बिजली की गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना और नरसिंहपुर में भारी बारिश हो सकती है। 24 घंटे के भीतर ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी बरस सकता है।
प्रदेश में इसलिए बारिश का दौर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया, प्रदेश में साइकोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का मिलन दक्षिण मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में हो रहा है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इससे बारिश का दौर चल रहा है।
MP के पश्चिमी हिस्से में सबसे ज्यादा बारिश
मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में अब तक 22% बारिश ज्यादा हो चुकी है, जबकि पूर्वी हिस्से में 4% बारिश ज्यादा हुई है। IMD भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक ओवरऑल 14% बारिश ज्यादा हुई है। सिवनी में सबसे ज्यादा 26 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं, सतना में अब तक 8 इंच बारिश भी नहीं है।
इन जिलों में 20 इंच से ज्यादा
- छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, हरदा, इंदौर, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन में 20 इंच या इससे ज्यादा बारिश हुई है।
इन जिलों में 16 इंच से ज्यादा
- अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, सागर, आगर-मालवा, बैतूल, बुरहानपुर, देवास, नीमच, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, विदिशा में 16 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
इन जिलों में सबसे कम बारिश
- सतना में 8 इंच से कम बारिश हुई है। वहीं छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, अशोकनगर, बड़वानी, दतिया, ग्वालियर, खरगोन, मुरैना में 12 इंच से भी कम बारिश दर्ज की गई है।
अब जानिए मध्यप्रदेश में कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
- भारी बारिश और वज्रपात : सीहोर, हरदा, इंदौर, रतलाम, मंदसौर और छिंदवाड़ा में बिजली की गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान यहां 24 घंटे के भीतर 4 इंच तक बारिश हो सकती है।
- भारी बारिश : नर्मदापुरम, बैतूल, गुना और नरसिंहपुर में भारी बारिश हो सकती है। ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी बरस सकता है।
- हल्की बारिश : भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश का दौर रहेगा।
MP के 5 बड़े शहरों में मौसम का हाल
- भोपाल: हल्की बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, नमी होने से शाम को तेज बारिश भी हो सकती है।
- इंदौर: भारी बारिश का अलर्ट है। संभाग के जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है।
- ग्वालियर: हल्की बारिश हो सकती है। संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश का अनुमान है।
- जबलपुर: शहर एवं जिले में हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
- उज्जैन: दिन में धूप रहेगी। दोपहर बाद बारिश हो सकती है।
[ad_2]
Source link
