Sun. Apr 12th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Narmadapuram
  • Raj Sabha MP Said Manipur’s Incident Is Condemnable: I Always Oppose Atrocities On Women, Illegal Mining In Narmada Is A Matter Of Shame

नर्मदापुरम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजसभा सांसद, हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तंखा शनिवार को नर्मदापुरम पहुंचे। यहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में वह शामिल हुए। मां नर्मदा का पूजा अर्चना किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से चर्चा की उन्होंने ग्वालियर में कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रियंका गांधी से कहा की इतना जन सैलाब इंद्रा गांधी के समय हुआ करता था। साथ ही मणिपुर में हुई घटना को लेकर कहा की निंदनीय घटना है। मैं नहीं पूरा विश्व भी इसकी निंदा कर रहा है। अवैध रेत खनन को लेकर उन्होंने कहा जिस नदी में पूर्वजों का दाह संस्कार होता है वहां अवैध उत्खनन हो रहा है शर्म की बात है।

उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा बहुत दिनों से कई बार प्रयास किया गया यहां आने का अधिक व्यस्तता के चलते नहीं आ पा रहा था।स्व. अशोक दुबे के हमारे पारिवारिक पुराने संबंध रहे हैं। नरसिंहपुर, होशंगाबाद की एक कड़ी थी एक दूसरे को हम जानते। वह यहां पर चार्ज मिनिस्टर भी रहे हैं। अशोक दुबे का देहांत हुआ, उनके परिवार से मिलना नहीं हो पाया था। मुझे होशंगाबाद आना था लेकिन नहीं आ पा रहा था अब होशंगाबाद आना हुआ है।

आने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा पता नहीं मैं इन सब में पढ़ता नहीं हूं, श्रद्धा पूर्वक सच्चे मन से आया हूं मैं नर्मदा पुत्र हूं जबलपुर में प्रियंका जी आई थी तब भी खुलकर मन से बोला था कि कांग्रेस आएगी, जहां भी अवैध उत्खनन होगा मैं कुछ नहीं होने दूंगा। जिस नदी में अपने पूर्वजों का दाह संस्कार करते हैं वहां पर अवैध उत्खनन हो शर्म की बात है। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी गुड्डन पांडे, रमेश साहू, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय, डाक्टर विनय दुबे, पंकज राठौर समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *