Tue. Apr 14th, 2026

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हुए घटनाक्रम को लेकर इंदौर के रिगल चौराहे पर आज इंदौर कांग्रेस की यूथ इकाई भारतीय युवा कांग्रेस ने हिंसा के विरोध में मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान ने बताया कि मोमबत्ती की रोशनी से अंधकार में डूबी केंद्र एवं राज्य सरकार को वहां के हालात को दिखाने का एक प्रयास किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया।

रिगल चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में प्ले-कार्ड पकड़े मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि, पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा पर सिर्फ 8 मिनट का बयान दे दिया। क्या मणिपुर में सिर्फ दो लोकसभा सीट होने के कारण केंद्र सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदर्शन के दौरान अंत में गांधी जी के चरणों में मोमबत्ती जलाकर इस विरोध का समापन हुआ। इस विरोध में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ही शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत चड्डा, इंदौर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और प्रदेश महासचिव अरविंद बागड़ी सहित अन्य नेता शामिल हुए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *