[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Betul
- Scattered On The Road As Soon As It Was Burnt, The Congressmen Told The Conspiracy; BJP Bid – This Dirty Politics
बैतूलएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

नगर पालिका सारणी में भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन और पुतले दहन के बाद पुतले से निकली सामग्री हंसी का कारण बन गई। इससे कांग्रेसियों की बड़ी फजीहत हो गई। यहां इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने जैसे ही भ्रष्टाचार का पुतला जलाया। उसके अंदर से आपत्तिजनक सामग्री निकलकर सड़क पर गिर गई। कांग्रेस ने इसे साजिश करार दिया है। जबकि भाजपा ने इसे कांग्रेस का चाल और चरित्र बताया है।
आज मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद सारणी में विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का आयोजन किया था। जिसके लिए कांग्रेसी कांग्रेस कार्यालय से नगर पालिका तक रैली निकालकर पहुंचे, जहां भ्रष्टाचार का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन में उस समय कांग्रेसियों को सांप सूंघ गया, जब दहन के बाद पुतले में से आपत्तिजनक सामग्री निकलना शुरू हो गई, जो निकलकर सड़क पर बिखर गई। इससे कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया। जिस समय यह वाकया पेश आया, उस प्रदर्शन में कई महिला नेत्रियों भी शामिल थी।
भाजपा हुई मुखर, बताया ‘डर्टी पॉलिटिक्स’
भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने बयान जारी कर कहा कि नगर पालिका कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की डर्टी पोलटिक्स ने पूरे शहर को शर्मसार कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों द्वारा जलाने के लिए लाए गए पुतले में से भारी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री गिरकर सड़क पर बिखर गई। कांग्रेस के आंदोलन में महिलाएं भी मौजूद थी और उनके सामने ही इस प्रकार का कृत्य घटित हुआ।
भाजपा जिला महामंत्री ने कहा कि राजनीति में ऐसी घटिया सोंच रखने वाले कांग्रेस के नेताओं को शर्म आनी चाहिए। कांग्रेसियों की यह करतूत उनकी गंदी सोंच को उजागर करती है। यह कांग्रेस का ‘विरोध प्रदर्शन नहीं निरोध प्रदर्शन’ था, जिससे कांग्रेस का वास्तविक चरित्र उजागर हो गया है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आपत्तिजनक सामग्रीयुक्त पुतला एक कांग्रेसी नेता के होटल में तैयार किया गया है। कांग्रेस के किन लोगों ने निर्देशन में किस स्थान पर पुतला तैयार किया गया। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। पूरा घटनाक्रम तहसीलदार और थाना प्रभारी के समक्ष घटित हुआ है। वीडियो में भी रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो भाजपा भी महिलाओं के सम्मान में सड़क पर उतरेगी।
कांग्रेस ने बताई ‘साजिश’
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया है। कांग्रेसी देर शाम तक इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बैठक करते रहे। कांग्रेसी नेता किशोर चौहान ने बताया कि इस मामले को लेकर फिलहाल पार्टी के साथियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पुतले में निकली आपत्तिजनक सामग्री साजिश के तहत पुतले में रखी गई थी। यह कैसे हुआ इसकी जांच की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेता इलियास खान ने बताया कि पुतला जलाने के पहले एक खंडहरनुमा मकान में रखा गया था, जिसे निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल पर लेकर आए थे। आशंका है कि पुतला जिस सुनसान जगह पर रखा गया था, वहां पर अज्ञात लोगों ने उसमें आपत्तिजनक सामग्री डाल दी थी। यह साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं।
[ad_2]
Source link
