Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

मुरैना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुरैना में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद एक ही परिवार के चाचा ताऊ के लड़कों में था। जमीन एक महिला की थी जो दोनों पक्षों की बुआ लगती थी। एक पक्ष यह चाहता था की जमीन का बटवारा हो जबकि दूसरा पक्ष यह चाहता था कि बुजुर्ग महिला लंबे समय से उनके पास रह रही हैं, लिहाजा उसकी जमीन के वास्तविक हकदार वही है। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था जिसकी रिपोर्ट सराय छोला थाने में की गई थी। घटना सोमवार की रात 8:00 बजे की है।

बता दें कि, मृगपुरा गांव में एक ही परिवार के चाचा ताऊ के दो अलग-अलग परिवार रहते है। दोनों परिवार की रिश्ते में लगने वाली एक बुजुर्ग महिला जिनके बच्चे नहीं है, वह रमेश परमार के साथ रहती थी। रमेश परमार उम्र 45 वर्ष की शादी नहीं हुई थी। उसके दो बड़े भाई हैं जिनके नाम सुग्रीव व अन्य है, उनके बीवी बच्चे हैं। दूसरा परिवार राधेश्याम परमार का है जिसके भरा पूरा परिवार है। इन दोनों के बीच बुआ की उस 4 बीघे जमीन के पीछे लड़ाइयां होती रहती थी। लगभग 3 माह पहले भी दोनों के बीच लड़ाई हुई थी जिसकी रिपोर्ट सराय छोला थाना पुलिस ने दर्ज की थी।

जिला अस्पताल में पुलिस

जिला अस्पताल में पुलिस

शौच करते में मारी गोली

घटना वाले दिन सोमवार को मृतक रमेश परमार अपने मकान के पीछे खेतों में शौच के लिए गया हुआ था। उसी दौरान राधेश्याम परमार व उसके साथियों ने उसकी पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के कुछ देर तक वह तड़पा तथा उसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रमेश परमार के बड़े भाइयों ने जब घटना को देखा तो उन्होंने भी बंदूक से फायर किए जिसके छर्रे राधेश्याम परमार के पैर में लगे हैं।

इन आरोपियों के लिखाए नाम

मृतक रमेश परमार के दोनों बड़े भाइयों ने उनके भाई को गोली मारने वाले आरोपियों में जिन लोगों के नाम लिखवाए हैं उनमें रमेश, उदयवीर, बंटी, राधेलाल तथा दो अन्य शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

कहती है पुलिस

जब इस विषय में सराय छोला थाना प्रभारी अविनाश राठौर से बात की तो उन्होंने बताया कि घर की औरतों ने अधिक जानकारी नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *