Wed. Apr 15th, 2026

[ad_1]

अशोकनगरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अशोकनगर की टोरिया के पास एक 16 साल के किशोर की ट्रेन से कटने के कारण मौत हो गई। किशोर कुछ दिनों पहले ही अपने गांव से अशोकनगर पढ़ाई करने के लिए आया हुआ था और यहां वह अपने भाई के साथ जीजा के घर रह रहा था। रात के समय एक कमरे में भाई और भांजे के साथ सो गया। सुबह के समय परिजनों को घर से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में शव मिला।

मृतक की जीजा राकेश ने बताया कि 4 दिन पहले उसका साला करन पिता बलराम सिंह अहिरवार निवासी पारकना अपने गांव से अशोकनगर आया हुआ । उसी समय उसने कक्षा 11 में एडमिशन लिया था। करन व उसका बड़ा भाई दोनों उसके जीजा राकेश के घर अजय नगर काॅलोनी में ही रहे थे।

राकेश ने बताया कि रविवार को रात के समय घर के सामने रहने वाले व्यक्ति का ट्यूबवेल चालू हो रहा था, इसलिए हम सभी लोग वहीं पर खड़े रहे। इसके बाद देर रात घर पहुंचे और खाना खाने के बाद सो गए। एक कमरे में करन उसका भाई और राकेश का बेटा सो गया, जबकि राकेश दूसरे कमरे में सो गया।

सुबह 4 बजे करन का बड़ा भाई धर्मेंद्र आया और आकर बोला कि करन घर पर नहीं है । उन्होंने आसपास तलाश किया, पास में एक रिश्तेदार रहते थे उनसे फोन करके पूछा, लेकिन वहां पर भी नहीं मिला। सुबह के समय फिर से उन रिश्तेदार को फोन लगाया तो उन्होंने बताया कि मोहल्ले वाले लोग बता रहे हैं कोई लड़का रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में पड़ा है। जिसके बाद सभी लोग भागे-भागे पहुंचे और जाकर देखा तो करन मृत अवस्था में पड़ा था। पोस्टमार्टम के लिए मृतक को जिला अस्पताल लेकर गए जहां पर उसके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *