[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ललौनी में बीती रात एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जहां मृतक का शव जिला अस्पताल लाया गया, जहां शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम हरि कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी ललौनी है, जिसने रात करीब दो बजे घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त अन्य परिजन घर के ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। जब परिजनों ने हरि को फंदे पर लटकता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हरि कुशवाहा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
[ad_2]
Source link
