Sat. Apr 11th, 2026

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर शनिवार शाम मुर्गी के दाने से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में वाहन चालक को चोंटें आई है। उसे उपचार के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं हादसे के बाद इंदौर इच्छापुर हाईवे पर करीब 5 किमी लंबा जाम लग गया था जो रात करीब 9 बजे खुला। जिस स्थान पर जाम लगा था वहां कटी घाटी क्षेत्र होने से मोबाइल कवरेज भी नहीं मिलता। इसलिए लोग खासे परेशान हुए। पुलिस की मदद से रात 9 बजे ट्रक को साइड में करके जाम खुलवाया गया।

जानकारी के अनुसार ट्रक इंदौर से विषाखापट्नम की ओर जा रहा था तभी षाम करीब 4 से 5 बजे के बीच कटी घाटी क्षेत्र में हसनपुरा के पास सामने से बाइक चालक आ गया उसे बचाने के चक्कर में मुर्गी के दाने से भरा ट्रक असंतुलित होकर करीब 50 फिट दूर जाकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक संदीप पिता भारत निवासी लखापुर घायल हो गया। उसे पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दौरान दोनों ओर से करीब 5-5 किमी लंबा जाम लग गया। रात करीब 9 बजे पुलिस की मदद से जाम हटाया गया और वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। बताया जा रहा है कि इस घटना के कारण करीब करीब एक हजार से ज्यादा वाहन 4 घंटे से भी अधिक समय तक फंसे रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

घाटी में नहीं रहता मोबाइल कवरेज

हसनपुरा के आगे जहां कटी घाटी क्षेत्र में ट्रक पलटा वहां मोबाइल कवरेज भी नहीं रहता। ऐसे में लोगों का किसी से संपर्क भी नहीं हो पाया। वाहन भी बीच में फंसे हुए थे। इंदौर इच्छापुर हाईवे काफी व्यस्ततम राजमार्ग है। यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। मप्र के अलावा महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के वाहन यहां से गुजरते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *