[ad_1]
बड़वानीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

जिले में मानसून की मेहरबानी के चलते कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में औसत 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, 1 जून से अब तक 34.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इसी समय 1.9 मिमी औसत बारिश हुई थी।
भू-अभिलेख कार्यालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 49.0 मिमी बारिश चाचरियापाटी में हुई है। वहीं, सबसे कम 1.0 मिमी वर्षा राजपुर में दर्ज की गई है। इस दौरान पाटी में 3.0, सेंधवा में 20.0, वरला में 1.2 तथा निवाली में 4.0 मिमी बारिश हुई है। शेष चार वर्षामापी केंद्रों पर बारिश दर्ज नहीं हुई।
सोमवार को भी जिले के विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई। आसमान पर काली घनी घटाएं छाने से जिले भर में अच्छी बारिश की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे भी बारिश का सिलसिला शुरू होने से खिल उठे हैं।
[ad_2]
Source link
