[ad_1]
रायसेन29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रायसेन में रविवार शाम 7 बजे से इस मानसून की पहली तेज बारिश शुरू हुई। गरज चमक के साथ 1 घंटे की बारिश में शहर की मुख्य सड़क महामाया चौक लबालब हो गया। इस सड़क पर लगभग 2 फीट पानी भर गया, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आज सुबह से आसमान में बादल छाए थे। शाम 4 बजे हल्की बारिश हुई थी, उसके बाद तेज हवाएं चलने लगी। शाम 7 से तेज बारिश शुरु हुई जो रात 8 बजे तक जारी रही। इस दौरान पहली बारिश का बच्चों ने स्वागत किया। सड़क पर भरे पानी में बच्चों ने जमकर मस्ती की। कई दुकानों में भी पानी भर गया, जिससे व्यापारी भी परेशान होते रहे।
मौसम विभाग ने 27 जून तक रायसेन में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



[ad_2]
Source link
