[ad_1]
देवास24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू कश्मीर की बर्फीली पर्वत श्रृंखलाओं में अमरनाथ गुफा पर बाबा बर्फानी का बड़ा प्राकृतिक स्वरुप प्रकट हो गया है। देश प्रदेश की उन्नति और हिंदू राष्ट्र की घोषणा की कामना लेकर 26 सालों से लगातार बाबा बर्फानी के सर्वप्रथम दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने वाले शिव शक्ति सेवा मंडल के युवा शैलेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में 25 जून, रविवार को 8 यात्रियों का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भोले की फौज करेगी मौज का नारा लगाते के साथ रवाना हुए।
हर साल अमरनाथ यात्रियों को फार्म, पंजीयन, मेडिकल फिटनेस और अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाकर श्रद्धालुओं को प्रेरित करने वाले गौड़ ने बताया कि देवास जिले में लगभग 2000 और सम्पूर्ण देश में अभी तक 4 लाख से अधिक दर्शनार्थियों का पंजीयन हो चुका है। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे शैलेन्द्र सिंह गौड़ सहित जत्थे में शामिल विष्णु तइलवनकर, जीतु माली, उदय बंसल, अंकुश जाधव, राजेन्द्र कुमावत, सांई राठौर, हिमांशु गेहलोत का स्वागत सुभाष चौक पर शिवशक्ति नवदुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया।
सभी यात्रियों ने खेड़ापति हनुमान मंदिर पर दर्शन कर अपनी यात्रा शुरू की। इस अवसर पर देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव सहित अन्य ने भगवा गमछे पहनाकर सभी यात्रियों का सत्कार किया।
[ad_2]
Source link
