[ad_1]
इंदौर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंदौर के कनाड़िया में ढाई साल की एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। रात में मां ने दवा देकर उसे सुलाया था। सुबह बच्ची को उठाया तो वह बेसुध थी। इसी हालत में परिजन उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक बच्ची का नाम विद्या पुत्री जीवनसिंह अहिरवाल निवासी बिचौली मर्दाना है। वह यहां अपने मामा के विशाल के घर आई हुई थी। दो दिन पहले उसे बुखार आया था। तब परिजनों ने नजदीक के क्लिनिक से उसे दवा लाकर खिलाई थी। रात में भी उसे वही दवा दी थी।
सुबह मां लीला ने बच्ची को उठाया तो उसके शरीर ने हरकत नहीं की। मां अन्य परिजनों के साथ उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसे प्रारंभिक परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची की मौत की सूचना कनाड़िया पुलिस को दी है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया है।
एक माह पहले ही आए थे इंदौर
विद्या की बहन राजबाला ने बताया कि वह अपनी मां लीला और भाई रानू के साथ काम के सिलसिले में राजपुर विदिशा से एक माह पहले ही इंदौर आए थे। राजबाला के मुताबिक पिता जीवनसिंह खेती किसानी का काम करते हैं। भाई रानू और मां लीला ने इंदौर में काम करने की बात कही थी। जिसके बाद एक माह से मामा विशाल के यहां ही रुके हुए थे।
[ad_2]
Source link
