[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dewas
- The Roof Of The Slater House Fell In Warsi Nagar, A Big Accident Was Averted, The First Rain Became A Problem
देवास33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देवास शहर के वारसी नगर में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश के चलते काफी वर्षों पुराने स्लेटर हाउस की छत गिर गई। वहीं, बारिश से मेढ़की धाकड़ स्थित शासकीय कॉलेज के पहुंच मार्ग की स्थिति दयनीय होने से स्टूडेंट्स को परेशानी हो रही है।
वारसी नगर के रहवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्लेटर हाउस काफी पुराना है और यहां पर काफी समय से काम भी बंद है यह जर्जर हालत में है।
जिसकी शिकायत नगर निगम में कई बार स्थानीय लोगों ने की। लेकिन इसे हटाया नहीं गया। शुक्रवार रात तेज बारिश में इसकी छत गिर गई। गनीमत रही कि रात में छत गिरी यदि दिन में छत गिरती तो यहां पर लोगों का आवागमन भी बना रहता है और इसके आसपास बच्चे भी खेलते हैं।
यहां बारिश बनी विद्यार्थियों के लिए परेशानी
मेढ़की धाकड़ स्थित शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पहुंच मार्ग की स्थिति काफी दयनीय है। यहां तक जाने में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार को महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं प्रारंभ हुई लेकिन मार्ग पर बारिश के बाद फैले कीचड़ के कारण छात्र-छात्राएं परेशान होते रहे।
बताया जा रहा है कि मार्ग पर कीचड़ व बारिश के पानी जमा होने से कई विद्यार्थी समय पर कॉलेज नहीं पहुंच पाए जिसके चलते एक घंटे देरी से परीक्षा शुरु हो पाई। जबकि कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग देवास ने हाल ही में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर साईंस कॉलेज मार्ग में नाले पर बाक्स कल्वर्ट का कार्य 2 दिवस में व 1.20 किमी मार्ग दो सप्ताह में पूर्ण करने की बात कही थी। बावजूद इसके कार्य समय पर नहीं हो पाया और बारिश से कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों की फजीहत हुई।


[ad_2]
Source link
