Wed. Sep 2nd, 2026

[ad_1]

अशोकनगरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

चंदेरी की गल्ला मंडी के पास एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे बस के केबिन में बैठे 2 यात्रियों को अधिक चोट लगी है, जबकि 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी को चंदेरी अस्पताल लेकर गए, वहां से 2 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

यात्री बस भोपाल से चंदेरी आ रही थी। इसी दौरान रात करीब 8:30 बजे जैसे ही बस गल्ला मंडी के पास एक मोड़ पर आई तो सड़क की एक और पंक्चर ट्राली रखी हुई थी जबकि सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। चालक ने ट्रक को बचाने के चक्कर में बस को सड़क से नीचे उतार दिया, जिसके कारण बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत 10 लोग घायल हुए है। सड़क से निकल रहे लोगों ने बस के यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को चंदेरी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

यह हुए घायल

1. सदनाम पिता राशिद उम्र 23 साल निवासी चंदेरी

2. असलम पिता राशिद उम्र 38 साल निवासी चंदेरी​​​​​​​

3. सोनू पिता पन्नालाल उम्र 35 साल निवासी चंदेरी​​​​​​​

4. शकुंतला जैन पति सुगंध चंद्र जैन उम्र 68 साल निवासी भोपाल

5. कमल कृष्ण पुत्र परशुराम उम्र 24 साल निवासी प्राणपुर

6. भंवरलाल पुत्र सुखलाल उम्र 53 साल निवासी चंदेरी

7. साबिर खान 35 साल चंदेरी​​​​​​​

8. कविता पिता कैलाश चंद्र जैन उम्र 19 साल निवासी चंदेरी​​​​​​​

9. राहुल पुत्र माधव प्रसाद कोली उम्र 21 साल निवासी प्राणपुर

10 . शंकर पुत्र मुन्नालाल उम्र 25 साल निवासी सहराई

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *