Wed. Feb 25th, 2026

[ad_1]

विदिशा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात-राजस्थान में भारी तबाही मचा चुके बिपरजॉय तूफान का असर विदिशा में भी देखने को मिल रहा है। रविवार से आसमान में बादल छा रहे हैं। वहीं, तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिले के कई स्थानों पर हल्की बौछार भी हो चुकी है। मौसम विभाग ने भी मौसम में इसी तरह के बदलाव के संकेत दिए थे। तेज हवा के साथ बाैछारें पड़ने की संभावना जताई थी।

सोमवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छा रहे हैं। जिससे लोगों को सूरज की तपिश से राहत मिल रही है। रविवार को दिनभर तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे दोपहर के बाद बादल छाने लगे थे। बादल छाने से पारा 38 डिग्री के आसपास बना हुआ था।

अनुमान के मुताबिक सोमवार को तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के कारण विदिशा में बादल छाने की बात कही है जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *