Wed. Feb 25th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • The Workers Were Going To Install Tiles On The Fourth Floor Of The Multi, The Lift Fell After Climbing Two Floors

ग्वालियर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
लिफ्ट गिरने से घायल हुए लोग, अस्पताल में इलाज कराते हुए - Dainik Bhaskar

लिफ्ट गिरने से घायल हुए लोग, अस्पताल में इलाज कराते हुए

ग्वालियर में एक एक मल्टी “होम डेकोर’ की लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरी है। हादसे के समय लिफ्ट में 10 मजदूर और मल्टी का मालिक सवार थे। हादसे में सभी 11 लोगों को गंभीर चोट लगी है। इनमें से दो मजदूरों की हालत नाजुक है। घटना रविवार रात मॉडल टाउन सिटी के सामने की है।

घायलों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों को देखने मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल भी पहुंचे हैं। हादसा कैसे हुआ और उसके लिए कौन जिम्मेदार है इसकी जांच पुलिस कर रही है।

घायल अस्पताल में इलाज कराते हुए

घायल अस्पताल में इलाज कराते हुए

शहर के सिरोल थाना स्थित मॉडल टाउन सिटी के सामने होम डेकोर सिटी नाम की मल्टी है। यहां लिफ्ट लगी हुई है। रविवार को मल्टी के मालिक राजकुमार गुप्ता हैं। मल्टी की चौथी मंजिल पर कुछ टाइल्स लगाए जाने थे। काम दिखाने के लिए राजकुमार कुछ मजदूरों को लेकर चौथी मंजिल पर जा रहे थे। मल्टी मालिक सहित 11 लोग लिफ्ट में सवार हुए थे। सभी को लिफ्ट लेकर ऊपर की तरफ चली थी कि अभी दो मंजिल पहुंचने के बाद अचानक तेज आवाज आई और लिफ्ट टूटकर नीचे गिरने लगी। कोई बाहर नहीं निकल सकता था। लिफ्ट के नीचे गिरते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
11 घायल दो की हालत नाजुक
घटना में लिफ्ट में सवार मल्टी मालिक राजकुमार गुप्ता सहित 11 लोग घायल हुए हैं। घायल होने वालांे में टाइल्स लगाने वाले कारीगर है जो महलगांव व उसके आसपास के इलाके में रहने वाले हैं। घायलों में दो ही हालत बेहद नाजुक है। उनके पैर की हड्‌डी तक बाहर निकल आई थी। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायलों को देखने के लिए सिंधिया समर्थक व बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल भी पहुंचे हैं।
यह हुए घायल
हादसे में 50 वर्षीय जमील खान, जाहिद खान के दोनों पैर के घुटने के नीचे से हड्‌डी मांस को फाड़ती हुईं बाहर आ गई हैं। जिस कारण इनकी हालत गंभीर है। इनके अलावा मल्टी मालिक राजकुमार गुप्ता, मेहरबान खान (32 साल), इकबाल खान (42 साल), पूरन सिंह पाल (42 साल), सलामत खान (55 साल), अकरम खान (30 साल), आशिक खान (24 साल) और वसीम (20 साल) घायल हुए हैं।
कैसे हुआ हादसा
मामले की पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार हादसा कैसे हुआ है। लिफ्ट में कोई कमी थी या उसमें जरुरत से ज्यादा लोग सवार हो गए थे। क्षमता से अधिक वजन होने पर लिफ्ट गिरने की आशंका ज्यादा जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *