[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भीषण गर्मी से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तापमान में भले ही एक-दो डिग्री की गिरावट हो मगर बादलों की वजह से उमस बढ़ गई, और यही उमस लोगों को परेशानी में डाल रही है। मानसून आने में अभी करीब 10 दिन का समय है लेकिन प्री मानसून के कारण कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष करीब डेढ़ डिग्री तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। इस समय चक्रवाती तूफान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
मौसम विभाग के मुताबिक बुंदेलखंड क्षेत्र में इसका असर कम देखने को मिलेगा। तूफान के कारण हवा की रफ्तार में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष मानसून 25-26 जून तक बुंदेलखंड में सक्रिय होगा। चूंकि केरल तट पर ही मानसून 5 दिन विलंब से आया है इसलिए मानसून की धीमी रफ्तार का इधर भी प्रभाव पड़ेगा।
खजुराहो स्थित मौसम विभाग के आरएस परिहार ने बताया कि चक्रवाती तूफान के कारण बादलों ने आसमान में डेरा जमाया है। बादलों के कारण तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है लेकिन उमस बढ़ गई है। एक दिन पहले तापमान 45 डिग्री पार कर गया था लेकिन बुधवार को तापमान 43 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि, रात के तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। रातें तापमान के कारण उबल रही हैं। परिणामस्वरूप लोगों को न दिन में सुकून है और न रात में चैन मिल रहा है। पिछले साल 14 जून को तापमान 42 डिग्री के करीब रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि प्री मानसून की वजह से बादल और आंधी का दौर चलेगा। वर्तमान में 13 से 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। यदि हवा की गति बढ़ी तो उससे खतरे बढऩे की संभावनाएं भी नजर आ रही हैं। क्योंकि हवा की बढ़ती रफ्तार का प्रभाव पेड़ों सहित अन्य क्षेत्रों में पड़ता है। विशाल पेड़ या तो उखड़ जाते हैं या टूटकर गिर जाते है, बिजली के खंभे, टीनशेड उखडऩे का खतरा बढ़ जाता है।
यह है दो साल का तुलनात्मक तापमान
वर्ष 2023
| दिनांक | न्यूनतम | अधिकतम |
| 10 जून | 26 | 43 |
| 11 जून | 27 | 43.6 |
| 12 जून | 27 | 44.6 |
| 13 जून | 29.4 | 45.2 |
| 14 जून | 30.6 | 43.2 |
वर्ष 2022
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
10 जून 26.8 45.2
11 जून 28.6 41.2
12 जून 28.6 41.4
13 जून 29.0 41.4
14 जून 27.0 42.0


[ad_2]
Source link
