Tue. Feb 24th, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Congress Will Gherao The Offices Of Collectors Across The State On June 24, Big Leaders Will Be Involved

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस में नेताओं के बीच होती रही बयानबाजी के कारण मतभेद सार्वजनिक तौर पर सामने आ जाते हैं। ऐसे में बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल जाता है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ मप्र कांग्रेस के नेताओं की बैठक में भी मतभेद सामने आ गए थे। लेकिन अब जबलपुर में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के सफल होने के बाद अब कांग्रेस एकजुटता से बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गई है। बुधवार शाम पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में कमलनाथ ने सभी को एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ आक्रामक होकर झूठी घोषणाओं का पर्दाफाश करने को कहा। नाथ ने नेताओं से कहा छोटी-मोटी बातों को आपस में बैठकर चर्चा करें। बैठक में शामिल हुए एक नेता ने बताया कि अधिकांश नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि आपसी मनमुटाव की बातें सामने आने से कार्यकर्ताओं में अच्छा संदेश नहीं जाता। नाथ के साथ हुई चर्चा के बाद नेताओं ने यह भरोसा दिया कि आपसी सहमति से चुनाव की तैयारी में जुटेंगे।

ये नेता रहे मौजूद

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, रामनिवास रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र चौधरी, विधायक आरिफ अकील समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे

24 को कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, कलेक्टरों के दफ्तर घेरेंगे
कमलनाथ के बंगले पर हुई बैठक में यह तय हुआ कि 24 जून को प्रदेश भर में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इस घेराव में महाकाल लोक में भृष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रतिमाओं, भृष्टाचार, मंत्री मोहन यादव के परिजनों के लिए सिंहस्थ से मुक्त की गई जमीन का मामला, सतपुडा भवन में आग लगने जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस के नेता कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे। अलग-अलग जिलों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह को उज्जैन कलेक्टर कार्यालय के घेराव में शामिल होने को कहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताएंगे भाजपा सरकार का भृष्टाचार
24 जून को ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने-अपने जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 18 सालों की भाजपा सरकार में हुए भृष्टाचार के मुद्दों को मीडिया के सामने रखेंगे। अकेले प्रदेश स्तर के ही नहीं लोकल लेवल के मुद्दों को भी कांग्रेस के बडे़ नेता अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाएंगे। इसके लिए सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को स्थानीय मंत्रियों, विधायकों और भाजपा के नेताओं द्वारा किए गए करप्शन की जानकारी जुटाकर तैयार करने को कहा जाएगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *