[ad_1]
सिवनी6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सिवनी जिले के छपारा विकास खंड अंतर्गत आने वाले बंजारी घाट के पास सोमवार देर रात एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। जहां ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं धू-धू कर ट्रक जलकर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी छपारा पुलिस एवं दमकल वाहन में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रक जल चुका था। छपारा पुलिस और दमकल कर्मियों की ओर से आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक में अमरावती से नेपाल बॉर्डर चना भरकर ले जाया जा रहा था। इस आगजनी की घटना से ट्रक और ट्रक में भरा लाखों का चना जलकर खाक हो गया। गनीमत की बात रही कि ट्रक ड्राइवर नीचे कूद गया, जिससे उसकी जान बच। गई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

[ad_2]
Source link
