Mon. Feb 23rd, 2026

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Rajgarh
  • Rajgarh City Will Get Water From Councilor’s Well Chandrashekhar Maru Handed Over Water Resources To NAPA

राजगढ़ (भोपाल)एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

राजगढ़ जिले के माचलपुर में गर्मी के चलते जल संकट की स्थिति बनने लगी थी। नगर की जनता को जल संकट से बचाने के लिए परिषद के एक पार्षद चन्द्रशेखर मारू ने अच्छी पहल करते हुए अपने जल संसाधन नगर परिषद को सौंप दिए, ताकि जनता को समय पर पीने का पानी मिल सके। उनकी इस पहल की नपा सीएमओ व आमजन ने तारीफ की है।

नगर माचलपुर में ग्रीष्मकाल के कारण पेयजल की मांग बड़ गई है। वहीं, जल संसाधनों का जल स्तर नीचे चला गया है। जिसके कारण नगर परिषद जल प्रदाय शाखा अमले को पेयजल आपूर्ति में काफी मशक्कत करना पड़ रही है। जल प्रदाय शाखा के प्रमुख करणसिंह ने बताया कि हमारे कर्मचारी लोगों को समय पर जल आपूर्ति के लिये 24 घण्टे कार्य कर रहे हैं।

नगर परिषद भी दो दिन के अंतराल में बारी-बारी से पेयजल आपूर्ति करने का दावा कर रही है। फिर भी नगर में जल संकट की स्थिति प्रारंभिक दौर में देखी जा रही है। ऐसे में नगर परिषद माचलपुर के वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद चन्द्रशेखर मारू की अनुठी पहल देखने को मिली है। उन्होने नगर परिषद सीएमओ भूपेन्द्र सिंह को अपने जल स्त्रोत व संसाधन सौंप दिए हैं। जिसके कारण नगर परिषद के पास पर्याप्त जल स्त्रोत की व्यवस्था हो पाएगी।

नगर परिषद को मिलेगा प्रतिदिन मिलेगा 50 से 60 टैंकर पानी
नगर परिषद माचलपुर के सीएमओ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण जल स्तर तेजी ने नीचे जा रहा था। इसको लेकर हमने एक अभियान छेड़ा कि जिस भी कृषक या समाजसेवी के पास यदि कोई जल संसाधन हो तो उसे जोड़कर हम नगर परिषद के जल स्त्रोत को बढ़ाए और जनता को समय पर पानी उपलब्ध करवाएं। जैसे मुझे पता चला, कि वार्ड क्र. 2 के पार्षद चन्द्रशेखर मारू के कुए में पानी है और हमने उनसे संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि हमारे कुएं में बहुत पानी है एवं सहर्ष माचलपुर की जनता के लिये अपने कुएं से पानी देने के लिये राजी हो गए।

जिससे 50 से 60 टैंकर पानी हमें प्रतिदिन मिलेगा व जनता को पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो जाएगी। हमें जल परिवहन की कोई आवश्यकता नहीं है। इसके बाद कुण्डालिया डेम से लाईन को जुड़वाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे जनता को हमेशा ही पर्याप्त पानी मिलता रहेगा।

बता दें कि प्रदाय शाखा के प्रमुख करणसिंह गुर्जर, जितेन्द्र मारू, रामबाबू हाड़ा सहित नगर परिषद कर्मचारियों को रात-दिन मशक्कत करना पड़ रही है। कुछ वर्ष पूर्व ग्रीष्मकाल में टैंकर परिवहन कर नगर परिषद जल आपूर्ति करती थी, परन्तु जब से नगर के समाजसेवियों ने अपने नीजी स्त्रोत नगर परिषद को सौपना प्रारंभ किये, तब से नगर परिषद को टैंकर परिवहन का खर्च बचेगा एवं नगर परिषद के राजस्व की बचत होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *