[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Damoh
- Accident Occurred Near Malpura On Damoh Jabalpur Bypass, Injured Admitted To District Hospital
दमोह20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे जबेरा के पास एक मोड़ पर तेज गति से आ रहा ट्रक पलट गया। चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
सब इंस्पेक्टर सियाराम सिंह, एएसआई राकेश पाठक घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि घायलों में शुभम नागर पिता कमलेश नागर (22) निवासी ग्वालियर जूनागढ़, शिवम नागर पिता महेश नागर (23) निवासी मुरैना, रोहित नागर पिता सुल्तान नगर (25) निवासी ग्वालियर सामान्य रूप से घायल हैं। घटना जबेरा पास एक मोड़ की है। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक तेज गति में था। मोड़ पर चालक ट्रक का संतुलन नहीं बन पाया और इसलिए ट्रक पलट गया।
[ad_2]
Source link
