Mon. Feb 23rd, 2026

[ad_1]

जबलपुर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वे जबलपुर से विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शंखनाद करने जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक प्रियंका गांधी को लेकर खतरे के इनपुट मिले हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट है। करीब 200 अफसर और जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

एएसपी समर वर्मा ने बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी करीब तीन से साढ़े तीन घंटे जबलपुर में रहेंगी। लिहाजा, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। उनकी सुरक्षा को लेकर खतरे के इनपुट भी मिले हैं, जिसके चलते विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रियंका गांधी को जेड प्लस सुरक्षा के अलावा उनके होने वाले कार्यक्रमों ने पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था बनाई है।

पुलिस ने डुमना एयरपोर्ट से लेकर आयुर्वेदिक कॉलेज मैदान, गौरीघाट, भंवरताल पार्क और सभा स्थल गोल बाजार में विशेष व्यवस्था की है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी के स्वागत में चौराहे पर इस तरह गदा रखी गई है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी के स्वागत में चौराहे पर इस तरह गदा रखी गई है।

विशेष उपकरणों से रखेंगे निगरानी
प्रियंका गांधी के जबलपुर आने से लेकर उनके जाने तक विशेष उपकरणों से निगरानी रखी जाएगी। उनके आसपास सिर्फ खास लोग ही रहेंगे। उनकी सुरक्षा में 4 डीएसपी, 8 टीआई और करीब 200 जवानों का बल तैनात रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी पल-पल की निगरानी करेंगे।

कांग्रेस भी हुई गंभीर, कहा-सुरक्षा में कमी नहीं होगी
पुलिस को मिले इनपुट के बाद कांग्रेस भी प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि उनकी सुरक्षा में कोई कमी नहीं होगी। प्रियंका गांधी को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी उनकी सुरक्षा में लगी है।

प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है।

प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट है।

ऐसा रहेगा प्रियंका गांधी का कार्यक्रम
शेड्यूल के मुताबिक प्रियंका गांधी सोमवार सुबह 10 बजे विशेष विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से ग्वारीघाट पहुुंचकर मां नर्मदा की महाआरती कर पूजन करेंगी। इसके साथ ही चुनाव प्रचार अभियान आरंभ हो जाएगा। वे गोलबाजार शहीद स्मारक में सभा को संबोधित करेंगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *