[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Parents Went To Hospital To Give Food To Grandmother, Returned Home And Found Dead Body Of Daughter Hanging On The Noose
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो।
सागर के कैंट थाना क्षेत्र में युवती ने अपने ही घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। परिवार वाले घर पहुंचे तो मामला सामने आया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया।
पुलिस के अनुसार पूजा पुत्री मोतीलाल पटेल उम्र 20 साल निवासी पगारा शनिवार दोपहर घर में अकेली थी। माता-पिता अस्पताल में भर्ती दादी को खाने लेकर गए थे। इसी दौरान पूजा ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। माता-पिता अस्पताल से लौटकर घर पहुंचे तो घर के दरवाजे बंद मिले। उन्होंने बेटी को आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिवार वालों ने दूसरे दरवाजे से अंदर देखा तो पूजा फंदे पर झूल रही थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। कैंट थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। युवती के आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आ सका है। मामले में पुलिस परिवार वालों के बयान लेगी। प्राथमिक पूछताछ में मृतका के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि मृतका राहतगढ़ कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी। किस कारण से उसने फांसी लगाई, इसकी जानकारी नहीं है।
[ad_2]
Source link
