[ad_1]
उमरिया11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उमरिया जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए युवा टीम उमरिया मां बिरासिनी स्टेडियम बिरसिंहपुर पाली में योगाभ्यास और ब्रीथिंग अभ्यास जागरूकता कार्यक्रम कर रही है। प्रतिदिन सुबह के समय में मां बिरासिनी मैदान में शहर की सैकड़ों महिला-पुरूष भाग लेकर योगाभ्यास कर रहे हैं।
योगाभ्यास कार्यक्रम में हिमांशु तिवारी ने बताया कि लोगों को योगा और ब्रीथिंग अभ्यास के प्रति जागरूक करते हुए योगाभ्यास इसके लाभ के बारे में बताया। योग अनेक बीमारियों से बचाता है। प्रतिदिन योग करना चाहिए। अगर रखना है अपनी सेहत का ध्यान, तो जरूर ले योग का ज्ञान। हिमांशु ने लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि ब्रह्मांड पांच तत्वों से मिलकर बना है। वायु, जल, अग्नि, आकाश और पृथ्वी। मानव जन्म जो हमें मिला है, उसे हम सार्थक बनाएं। क्योंकि इतना सुंदर जीवन हमने प्राप्त किया है। पांचों तत्वों में से किसी भी तत्व की कमी या अधिकता जीवन को असंतुलित कर देती है और यह प्रभाव विनाश की ओर ले जाता है।
कई प्रकार के विकार और रोग शरीर में उत्पन्न हो सकते हैं। इसे हम योग के माध्यम से दूर कर सकते हैं। 72 हजार नाड़ियों को संतुलित करने के लिए योग को विज्ञान से जोड़ा गया है। योग से केवल शारीरिक व्यायाम नहीं होता बल्कि योग इससे भी ऊपर है। मन के विकारों को दूर करने का योग महत्वपूर्ण साधन है।
योग वेदों से लिया गया है, प्राचीन ऋषियों-मुनियों ने योग को अपनाया है। योग स्वयं के द्वारा ज्ञान प्राप्त करना है। मात्र प्रदर्शन की वस्तु नहीं है। हमारे अंदर की नकारात्मकता को सकारात्मकता में योग के माध्यम से परिवर्तित कर सकते हैं।

[ad_2]
Source link
