[ad_1]
पन्ना25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पन्ना जिले में वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। एक सप्ताह के अंदर दो वनकर्मियों पर जानलेवा हमले किया है। पन्ना के सरकोहा में वनकर्मी अर्पित चौरसिया पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। मोहन्द्रा में 6 जून को वनकर्मी के आवास में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वनकर्मी के सिर पर गंभीर चोट लगी है।
सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहन्द्रा में वनकर्मी इंद्रभान अहिरवार के आवास में घुसकर तीन चार वन माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। वन कर्मी के सिर में गंभीर चोट आई है। सिर में 4-5 टांके आए हैं। हालत गंभीर होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया से जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती करवाया है। यह आशंका जताई जा रही है कि बरेड़ी समुदाय के लोगों ने हमला किया है। कुछ दिन पहले अम्हाई बीट में तेंदुआ के शिकार में आरोपी बनाए थे। इसी रंजिश के चलते हमला किया है। हालांकि पुलिस ने हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
वनकर्मियों पर हो रहे हमलों से वनकर्मी हतोत्साहित हैं। 28 मई 2023 को भी इसी तरह अवैध हीरा उत्खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर एक ही परिवार के लोगों ने हमला कर दिया था। बीट गार्ड अर्पित चौरसिया के सिर और दाई आंख के नीचे गंभीर चोट आई थी।




[ad_2]
Source link
