[ad_1]
अशोकनगर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मप्र परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 5 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगा। संगठनों का कहना है कि कई आश्वासनों के मिलने के बाद भी एक भी मांग शासन स्तर पर नहीं मानी गई है। जिसके लिए संगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय अनूपपुर में की गई कार्रवाई को तत्काल वापस लिया जाए। परिवहन विभाग के अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर की जाए।
कैडर रिव्यू संबंधी मांग, जिला स्तर पर प्रवर्तन अमले संबंधी, यात्री बस दुर्घटना होने पर आरटीओ को उत्तरदायी न माना जाए, दूसरा अन्य विभागीय कार्य में आरटीओ को संलग्न न किया जाए। साथ ही विभाग में कार्यरत लिपिक को परिवहन उप निरीक्षक के पद पर विभागीय भर्ती की जाए।
[ad_2]
Source link
