Fri. Feb 20th, 2026

[ad_1]

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO), ग्रेड II (टेक्निकल) के 797 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक कैंडिडेट्स​​​​​​ 23 जून 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पद पर भर्ती टियर-1, टियर-2 और टियर-3 एग्जाम के बाद होगी।

शैक्षणिक योग्यता: इलेक्ट्रॉनिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन या कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होनाा चाहिए, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस या फिजिक्स या मैथमेटिक्स में बीएससी या कंप्यूटर अप्लीकेशन में बैचलर डिग्री जरूरी है।

आयु-सीमा: 18 से 27 साल के बीच होना चाहिए। उम्र की गिनती आवेदन की आखिरी तारीख यानी 23 जून 2023 के अनुसार की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स

अनारक्षित-325

ईडब्ल्यूएस-79

ओबीसी-215

एससी-119

एसटी-59

एप्लीकेशन फीस

अनारक्षित, EWS और ओबीसी- 500 रुपए।

अन्य-450 रुपए।

एग्जाम पैटर्न

IB जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती 2023 में लिखित परीक्षा का आयोजन कुल 100 अंकों के लिए किया जाएगा। हर प्रश्न 1 अंक का होगा। लिखित परीक्षा में 1/4 की नेगेटिव मार्किंग रहेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • ऑनलाइन रिटन टेस्ट
  • स्किल टेस्ट
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

ऑफिशियल वेबसाइट

नवोदय विद्यालय में 321 पदों पर निकली वैकेंसी

नवोदय विद्यालय समिति में पीजीटी, टीजीटी समेत 321 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर 10 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं/ संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन/ बीएड डिग्री और कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

आयु-सीमा: कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 50 साल तय की गई है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस: इन पदों के लिए उम्मीदवारों को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की कॉपी को वैरिफिकेशन के लिए पेश करना होगा।

सैलरी: 34,125 रुपए से लेकर 35,750 रुपए प्रतिमाह।

कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर, Recruitment टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: संबंधित वैकेंसी नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें। अब आवेदन पत्र भरना शुरू करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
  • स्टेप 5: उम्मीदवार फॉर्म जमा करें। फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट निकालकर रखें।

इंडियन नेवी में अग्निवीर के 1365 पदों पर भर्ती

नौसेना ने अग्निवीरों के 1365 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें से 273 पद महिलाओं के लिए है। इच्छुक कैंडिडेट्स नौसेना की वेबसाइट agniveernavy.cdac.in पर जाकर 15 जून 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

  • 12वीं में साइंस स्ट्रीम (PCM) से पास होना चहिए। साथ ही केमिस्ट्री/बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक सब्जेक्ट में 12वीं में होना जरूरी है।
  • उम्मीदवारों को अविवाहित होना चाहिए। साथ ही भर्ती होने के बाद भी 4 साल तक अविवाहित ही रहना होगा।

सिलेक्शन प्रोसेस

अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा। लिखित परीक्षा 100 नंबरों की होगी और हर प्रश्न एक नंबर का होगा।

एप्लीकेशन फीस

550 रुपए+जीएसटी।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CAREER AND JOB के लिंक पर क्लिक करें।
  • Indian Navy Recruitment 2023 के ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद प्रिंट लेकर रखें।

PNB में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 240 पद

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के 240 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। 2 जुलाई को रिटन टेस्ट होगा।

शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। ऐसे में आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

आयु-सीमा: 21 से 35 साल के बीच होना चाहिए।

इन पदों पर होगी भर्ती: क्रेडिट, इंडस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, इकोनॉमिक्स, डाटा साइंटिस्ट और साइबर सिक्योरिटी में अधिकारी, मैनेजर, सीनियर मैनेजर पदों पर भर्ती होगी।

सिलेक्शन प्रोसेस: रिटेन टेस्ट 200 नंबर का ऑनलाइन मोड में होगा। जिसमें से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायगा। जो 50 नंबर का होगा। इंटरव्यू की मेरिट के आधार पर कैंडिडेट्स का फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

सैलरी: सिलेक्ट उम्मीदवारों को 36,000 रुपए से लेकर 78,230 रुपए तक हर महीने वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 59 रुपए लगेगा। का आवेदन शुल्क लिया जाएगा। दूसरी सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से 1180 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

  • पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.pnbindia.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर पेज पर क्लिक करें।
  • ऊपर दिए गए PNB SO अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या PNB SO रिक्रूटमेंट के तहत उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें।
  • पीएनबी एसओ 2023 पीडीएफ पर सभी आवश्यक दस्तावेज यानी फोटोग्राफ, स्कैन किए गए हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
  • पीएनबी एसओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आगे के उपयोग के लिए पीएनबी एसओ आवेदन पत्र को अच्छी तरह से पढ़ लें और डाउनलोड कर उसका एक प्रिंट कॉपी अपने पास रख लें।

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 782 पदों पर भर्ती

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई में अप्रेंटिसशिप के 782 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: 10वीं कक्षा (10+2 सिस्टम)/12वीं/ पास होना चाहिए।

आयु-सीमा: कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 24 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा की गिनती 30 जून 2023 के अनुसार की जाएगी।

एप्लीकेशन फीस: 100 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देना है।

स्टाइपेंड: इस भर्ती में फ्रेशर(10th) के तौर पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को 6 हजार रुपए, फ्रेशर (12th) और पूर्व एक्स ITI के तौर पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दूसरे साल में स्टाइपेंड में 10 प्रतिशत और तीसरे साल में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें। आवेदन करें और फीस जमा करें।

भारतीय डाक विभाग में 12828 पदों पर वैकेंसी

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 12828 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक कैंडिडेट्स 11 जून 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भर्ती की जाएगी। ये भी पढ़िए

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *