[ad_1]
सागर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में आरोपी वाहिद।
सागर के सानौधा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में शादी समारोह में हुए विवाद में फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार को ग्राम पडरिया में शादी समारोह में हुए विवाद में चली गोली लगने से इशाक खान पुत्र मोहर्रम खान उम्र 27 साल निवासी पडरिया घायल हुआ था। घायल इशाक ने पूछताछ में बताया कि 22 मई को गांव में चाचा नाजिर खान की बेटी की शादी थी।
वहीं पर शादी में खाना खाने की बात पर वाहिद पुत्र सलीम खान निवासी भटोली पिपरिया का चाचा रहीम से विवाद हो गया। विवाद में वाहिद गालीगलौज करने लगा। चाचा रहीम ने वाहिद को गाली देने से मना किया तो उसने कट्टा निकाला और जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। घटना में गोली के छर्रे इशाक के पेट में लगे। जिससे वह घायल हुआ। लोगों ने उसे तत्काल बीएमसी में भर्ती कराया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
घायल की शिकायत पर आरोपी इशाक के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया। आरोपी की तलाश शुरू की गई। खोजबीन करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी वाहिद पुत्र सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। सानौधा थाना प्रभारी संजय ऋषीश्वर ने बताया कि आरोपी वाहिद को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से घटना में उपयोग किए गए कट्टे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अभी कट्टा बरामद नहीं हुआ है।
[ad_2]
Source link
