[ad_1]
बड़वानी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जिले के अंजड़ में सोमवार को नगर परिषद ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, विधायक बाला बच्चन, नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, अंतर सिंह पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाटीदार की मौजूदगी में पूरा हुआ।
जिसमें वार्ड क्रमांक 5 में 25 लाख रुपए की लागत से मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक भवन का भूमि पूजन किया। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 11 में कायाकल्प अभियान अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में एक करोड़ की लागत से डामरीकरण और विशेष निधि से विभिन्न वार्डों में एक करोड़ की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने स्वागत भाषण दिया।
राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कई जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही है। विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। इसी के मद्देनजर अंजड़ नगर को आज यह सौगात मिली है नगर के विकास के लिए नगर परिषद के माध्यम से आगे भी विकास के कई कार्य किए जाएंगे।




[ad_2]
Source link
