Tue. Feb 17th, 2026

[ad_1]

ग्वालियरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
घायल एसिट अटैक पीड़िता श्वेता बंसल अस्पताल में इलाज कराते हुए - Dainik Bhaskar

घायल एसिट अटैक पीड़िता श्वेता बंसल अस्पताल में इलाज कराते हुए

  • जनकगंज में दर्ज हुआ यह अनोखा मामला

ग्वालियर में शारीरिक शोषण करने और एसिट अटैक का एक अनोखा मामला सामने आया है। पांच साल से दुष्कर्म (शारीरिक शोषण) की शिकार एक ब्यूटी पार्लर संचालक युवती ने गुस्से में आकर बॉयफ्रेंड की पत्नी पर एसिट अटैक कर दिया। पत्नी को बचाने के प्रयास में उसके साथ पति भी झुलस गया है। घटना गुरुवार शाम जनकगंज के रामद्वारा इलाके की है। पुलिस के पास जब तक अस्पताल से सूचना पहुंचती

उससे पहले ही दुष्कर्म पीड़िता अपने झुलसे हुए बॉयफ्रेंड पर लिव इन रिलेशन में रखकर शारीरिक शोषण करने और धमकाने की FIR कराने पहुंच गई। ​​​​एसिट अटैक, दुष्कर्म के क्रॉस मामले सामने आते ही पुलिस भी चक्करघिन्नी हो गई। ग्वालियर पुलिस के सामने इस तरह का पहला मामला आया था। अफसरों ने दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत उसके प्रेमी और प्रेमी की पत्नी की शिकायत पर दुष्कर्म पीड़िता पर क्रॉस FIR दर्ज की है।

दुष्कर्म पीड़िता जनकगंज थाना में खड़े हुए

दुष्कर्म पीड़िता जनकगंज थाना में खड़े हुए

शहर के जनकगंज रामद्वारा प्रसूति गृह के पास निवासी 32 वर्षीय श्वेता बंसल पत्नी अमित बंसल गुरुवार शाम को 4 बजे के लगभग अपने घर पर थीं। तभी वहां संजय नगर निवासी 25 वर्षीय युवती वहां आ धमकी। यह युवती उनके घर के पास ही ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जहां अमित बंसल और श्वेता बंसल का आना जाना था। युवती की अमित बंसल से गहरी दोस्ती थी। पांच साल से दोनों साथ थे। युवती का यह भी आरोप है कि दोस्ती और शादी करने की आड़ में वो उसका लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। गुरुवार को भी वह उसी से मिलने पहुंची थी। जब उसने अमित को बुलाया, तो अमित की पत्नी श्वेता बंसल बाहर आ गई। दोनों के बीच में मुंहबाद हुआ। जिस पर युवती गुस्से में आ गई थी और वह जो एसिट अमित बंसल के लिए लाई थी उसकी पत्नी पर फेंक दिया। यह देख अमित ने पत्नी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी के साथ वह भी झुलस गया। घटना के बाद युवती वहां से भाग गई। अमित का हाथ झुलसा था इसलिए वही पड़ोसियों की मदद से बहोड़ापुर स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी को लेकर पहुंचा। श्वेता बंसल बुरी तरह झुलस गई थी। चेहरे से नीचे काफी झुलसी है। अस्पताल से जनकगंज पुलिस को सूचना मिली उससे पहले ही एसिट अटैक करने वाली युवती दुष्कर्म पीड़िता बनकर थाने पहुंच चुकी थी।
एसिट फेंकने वाली दुष्कर्म पीड़िता का आरोप
संजय नगर निवासी युवती जो ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसने जनकगंज थाना पहुंचकर आरोप लगाया है कि पांच साल पहले ब्यूटी पार्लर के पास रहने वाले अमित बंसल से उसकी पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। यहां युवती ने बताया कि अमित ने उसके साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। कई बार विरोध करने के बाद भी शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह मुझे ब्लैकमेल कर मेरे साथ संबंध बनाता रहा। पार्लर के पास ही एक फ्लैट लेकर मुझे वहां पांच साल से रखा था। अभी कुछ दिन पहले उसने मुझसे धोखाधड़ी कर फ्लैट खाली करा लिया था। इसी बात पर युवती उससे शादी की बात करने गई थी। एसिट अटैक करने के आरोप को युवती ने कहा है कि यह अपने अपराध को छुपाने के लिए उन्हाेंने खुद किया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अमित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
अमित ने कहा ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए मांग रही थी
जिस अमित बंसल पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया उसने दैनिक भास्कर को बताया कि यह युवती उसे पिछले दो साल से परेशान कर रही है। झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी 20 लाख रुपए मांग रही थी। जब हम उससे ब्लैकमेल नहीं हुए और पुलिस में जाने की बात कही तो उसने अपनी खिसियान में मेरी पत्नी पर एसिट अटैक किया। पत्नी को बचाते समय मैं भी झुलस गया हूं।
पुलिस का कहना
इस मामले में टीआई जनकगंज थाना आलोक सिंह परिहार ने बताया कि एक महिला पर एसिट अटैक हुआ है अस्पताल से मिली सूचना पर मामला दर्ज किया है। जिस युवती पर एसिट अटैक का आरोप है उसने थाने आकर उससे दुष्कर्म होने की बात कही है। दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हैं। पुलिस ने दाेनों में ही एफआईआर दर्ज की है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *