Mon. Feb 16th, 2026

[ad_1]

मंदसौर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कल सीएम सिचाई योजना का करेंगे शुभारंभ।

मंदसौर में बुधवार को 252 गांवों में एक साथ कलश यात्रा निकाली। सीतामऊ में 11 मई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन होगा। इसको लेकर तैयारियां की जा रहे हैं। चुनावी साल में हो रही सीएम की सभा को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही है।

इसी तारतम्य में बुधवार को जिले की सभी जनपद क्षेत्रों के 252 गंवई से कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 252 गांवों में प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग से कलश पूजन कर यात्रा की शुरुआत की है। 11 मई को सीतामऊ में मुख्यमंत्री इन कलश का पूजन करेंगे।

आयोजन में भीड़ जुटाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को खास जिम्मेदारी सौंपी है। आंगनवाड़ी स्तर से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को बुलाने के लिए घर- घर संपर्क किया गया है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 मई गुरुवार को 2374 करोड़ की कयामपुर सीतामऊ वृहद सिंचाई परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे बंजारा समाज के आराध्य देव रूपसिंह महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इसके बाद सीतामऊ के जनसभा को संबोधित करेंगे। सीतामऊ में जनसभा के दौरान सीएम 252 कलश का पूजन करेंगे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *