[ad_1]
ग्वालियर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- झांसी रोड इलाके से पकड़ा गया
ग्वालियर में सड़क पर दौड़ती कार से क्लाइंट्स को सट्टा खिलवा रहा सटारे यां को पुलिस ने पकड़ा है। सटोरिए से कार, कैश, मोबाइल व 10 लाख रुपए का सट्टे का हिसाब मिला है। वह आईपीएल के मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इलेवन के बीच खेले गए मैच में ऑनलाइन सट्टा ले रहा था। सटोरिये को पकड़ने की कार्रवाई झांसी रोड थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच ने एक साथ की है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सटोरिए के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
एडिशनल एसपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी गेट के पास एक सटोरिया ऑनलाइन माध्यम से लोगों को आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहा है। सूचना मिलते ही झांसी रोड और क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार को सटोरिए को दबोचने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिस पर क्राइम ब्रांच एक टीम बनाकर सटोरिए को पकड़ने के लिए पहुंचाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक चेतकपुरी गेट पर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर एक व्यक्ति मोबाइल पर सट्टा खिलवा रहा है। जहा पुलिस को देखते ही सटोरिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया। पकड़े गए सटोरिए के मोबाइल चेक किए तो उसके मोबाइल में एम.बेट 95की आई डी खुली मिली जिसमे वह मुम्बई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग् के बीच चल रहे आईपीएल मैच की लिंक भेजकर ऑनलाइन के जरिए सट्टा खिलवा रहा था।
मुरैना से ग्वालियर आकर खिलाता था सट्टा
पकड़ा गया सटोरिया लोगों से पैसे लेकर आईपीएल क्रिकेट मैच की हार जीत पर दाव लगवाकर अवैध लाभ कमाना स्वीकार किया गया।उसके लगभग 14 क्लाइंट है जो कि ऑनलाइन गेम्स खेल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये सटोरियों की तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 17 हजार 340 रुपये नगद एवं दो मोबाइल,स्विफ्ट डिजायर कार मिली जिन्हे विधिवत जप्त किया गया। पकड़े हुए सटोरिए की पहचान सुनील कुशवाह निवासी ग्राम उम्मेदगढ बागचीनी मुरैना हाल निवासी साकेत नगर पडाव में रहने वाले के रूप में हुई।
सटोरिए से पूछताछ में जुटी पुलिस
एडिशनल एसपी डंडोतिया ने बताया है की आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे एक सटोरिए को चेतकपुरी गेट के पास स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर ऑनलाइन के माध्यम से आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे सटोरियों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़े गए सटोरिए से मोबाइल नगदी कार बरामद की हैं, साथ ही लाखों रुपये का हिसाब-किताब भी मिला है। फिलहाल पकड़े गए सटोरिए के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link
