Mon. Feb 16th, 2026

[ad_1]

मंदसौर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के कांग्रेस कार्यालय पर तोड़फोड़ कर दी थी। कांग्रेस इसे मुद्दा बनाकर प्रदेश भर में विरोध जता रही है। शनिवार को मंदसौर शहर सहित ब्लॉक स्तर पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सद् बुद्धि देने की कामना की। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा ने कहा कि आज युवा कांग्रेस ने देश में सद्भाव और प्रेम का माहौल बनाया है। जबकि कुछ संगठन धार्मिक शब्दों का उपयोग सद्भावना भड़काने के लिए करते है। उन्होंने कहा ऐसे तत्वों को बालाजी सद् बुद्धि दें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *